- Hindi News
- International
- Coronavirus Outbreak Cases LIVE Updates; World Coronavirus Outbreak United States Of America (USA), Germany, Wuhan China, World Health Organization (WHO), New Wave Of Covid 19, UK Flights, France Corona
लीमा/पेरिस23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना के नए स्ट्रेन के बढ़ते मामलों की वजह से पेरू ने यूरोपियन फ्लाइट्स पर प्रतिबंध 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है। यहां 21 दिसंबर से यूरोप से आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगी हुई है। वहीं, लैटिन अमेरिकी देश और अमेरिका ने आने वाले पैसेंजर्स के लिए 72 घंटे के अंदर की निगेटिव कोरोना रिपोर्ट अनिवार्य की गई है।
उधर, फ्रांस में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां बीते दिन 25 हजार 379 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह पिछले एक हफ्ते में सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसी के साथ यहां अब तक 27 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।
दुनिया में 8.76 करोड़ से ज्यादा केस
दुनिया में कोरोना से अब तक 8 करोड़ 76 लाख 40 हजार 464 केस मिले हैं। 18 लाख 91 हजार 692 मौतें हो चुकी हैं। अच्छी बात ये कि 6 करोड़ 31 लाख 32 हजार 35 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
साउथ कोरिया में ब्रिटेन की उड़ानों पर रोक बढ़ी
साउथ कोरिया ने ब्रिटेन की उड़ानों पर रोक को दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। बुधवार को इसका ऐलान किया गया। कोरोना के नए स्ट्रेन के मरीज मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। देश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक नए स्ट्रेन के 11 केस मिल चुके हैं। मंगलवार को दो मामले सामने आए। एक केस साउथ अफ्रीका में मिले स्ट्रेन का सामने आया है।
EU में मॉडर्ना की वैक्सीन को मंजूरी
उधर, वैक्सीनेशन शुरू करने में पिछड़ने की वजह से आलोचना झेल रहे यूरोपियन यूनियन की ड्रग एजेंसी ने मॉडर्ना की वैक्सीन को अप्रूवल दे दिया है। पिछले हफ्ते यहां एक दिन में औसतन आठ हजार मरीज मिले हैं। यह 2020 में आए पीक से लगभग दोगुना है।
कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 21,857,616 | 369,990 | 13,024,142 |
भारत | 10,395,938 | 150,372 | 10,016,859 |
ब्राजील | 7,874,539 | 199,043 | 199,043 |
रूस | 3,308,601 | 59,951 | 2,685,723 |
UK | 2,836,801 | 77,346 | 1,345,824 |
फ्रांस | 2,705,618 | 66,565 | 198,756 |
तुर्की | 2,283,931 | 22,070 | 2,164,040 |
इटली | 2,201,945 | 76,877 | 1,556,356 |
स्पेन | 1,982,544 | 51,430 | N/A |
जर्मनी | 1,841,228 | 38,199 | 1,451,000 |
(आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं)